नवापारा ब्रेकिंगः पति ने पत्नी की हत्या की, लोहे की रॉड से सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-नवापारा इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की रॉड से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नवापारा निवासी प्रियंका सेन की शादी 10 साल पहले अभनपुर क्षेत्र के ग्राम टोकरो निवासी मुकेश सेन से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मुकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार 27 अगस्त की रात पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हो गया। गुस्से में आकर मुकेश ने घर में रखी लोहे की रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।
इलाज के दौरान महिला की मौत
हमले से प्रियंका खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इधर गुरुवार को इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी पति से भी पूछताछ की जा रही है।
जांच में जुटी पुलिस
अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि शुरुआती जांच में चरित्र पर शक के चलते हत्या की बात सामने आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t