महतारी वंदन योजना: काटे जाएंगे इन महिलाओं के नाम, सर्वे कर जुटाई जा रही जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों पर मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। महिला बाल विकास विभाग को आदेश जारी कर इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ऐसी महिलाओं का पता लगाने कहा गया है कि जिसकी महतारी वंदन योजना में पंजीयन होने के बाद मृत्यु हो चुकी है ऐसे प्रकरण पर भुगतान किए जाने रोक लगाने कहा है।

आदेश जारी होने के बाद महिला एवं बाल विकास का अब डोर- टू- डोर सर्वे करने जुट गया है। प्राथमिकता से यह पता लगाया जा रहा है कि ऐसी कोई महिला उनके क्षेत्र में तो नहीं है, जिसकी मौत हो चुकी है और राशि उनके खाते में जा रही है। इस योजना की मंशा जरूरतमंद महिला को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाना है, ताकि उसके हाथ में कम से कम माह के एक हजार रुपये मौजूद हो।

बताना होगा कि कुछ हितग्राहियों के मृत्यु होने की जानकारी देरी से मिलने की वजह से उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो गई है। इसकी शिकायत सामने आई, तब छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक ने सभी जिलों के लिए उक्त आदेश जारी किया और सर्वे कर मृत महिलाओं के नाम मंगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उनके खातों से मृत्यु बाद जमा राशि वापस लिया जाएगा। इसके लिए एकाउंट नंबर भी जारी किया गया है। राशि लौटाने की जिम्मेदारी मृत महिलाओं के परिजनों की होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की जारी, राष्ट्रपति से संवाद कर अभिभूत हुई ममता

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन