NAVRATRI 2023 : नवापारा के शीतला माता, काली मंदिर, कर्मा मंदिर में जले मनोकामना ज्योत ,रंग बिरंगे लाइटो से जगमगाया शीतला तालाब , देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नगर सहित अंचल में रविवार को शारदीय क्वार नवरात्र भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गया है। सभी देवी मंदिरों में धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक ज्योति कलश एवं घट स्थापना की गई। वही अनेक घरों में भी मनोकामना ज्योत जवांरा की स्थापना की गई है।

नगर मे इस बार के क्वांर नवरात्र मे सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समितियों एवं माता देवालय में धूमधाम से माँ दुर्गा की स्थापना शुभ मुहूर्त मे की गई ।सभी माता देवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी संख्या में मनोकामना ज्योति दीप प्रज्जवलित भी किया गया है। नगर के शीतला माता मंदिर में भक्तों द्वारा 275 दीप प्रज्जवलित किए गए है। इसी तरह मौली माता मंदिर में 89, नवयुग शीतलापारा दुर्गोत्सव समिति में 15, कर्मा माता मंदिर में 75 व प्रसिद्ध काली माता मंदिर में लगभग 400 से अधिक मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित की गई।

मनोकामना ज्योति

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वहीं नगर के घटोरिया मंदिर, संतोषी मंदिर, किसानपारा दुर्गा दरबार, सतबहिनी मंदिर, परमेश्वरी मंदिर, सोमवारी बाजार दुर्गा उत्सव, दुर्गा उत्सव स्टेशन पारा, दुर्गोत्सव किसान पारा, खोली पारा, गोबरा बस्ती, बस स्टैंड, सिंधी कॉलोनी, बगदेही पारा, दम्मानी कॉलोनी, तिरंगा चौक, केंवट पारा, सोनकर पारा, कुम्हारपारा, भोईपारा सहित अनेक मोहल्ले में इस बार दुर्गोत्सव समितियों द्वारा दुर्गा माता की स्थापना कर नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

नवयुग शीतलापारा दुर्गोत्शव समिति द्वारा स्थापित माँ नवदुर्गा

रंग बिरंगे लाइटो से जगमगाया शीतला मंदिर

नवरात्रि पर्व में शीतला माता मंदिर में शुभ मुर्हूत में घट स्थापना के साथ मनोकामना ज्योत जलाई गई। बड़ी संख्या में भक्तो ने माता के दर्शन कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वहीं शीतला तालाब के किनारो को भी रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है, जिससे मंदिर की सुंदरता बहुत ही विहंगम नजर आ रही है ।

देखिए वीडियो :-

 

 

मनोकामना ज्योत :-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KkBvfErBXEA1evbUHmUCTq

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

NAVRATRI 2023 : 9 शुभ योगों के साथ नवरात्र शुरू , रमई पाठ में आज भी मौजूद हैं त्रेतायुग की निशानियां

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film