तीजा त्यौहार के पहले नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, जांच में सामने आई ये बात, आरोपी पति गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच घरेलू काम को लेकर विवाद सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र की है।
जुलाई 2024 में हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका दीक्षा दुबे (22 वर्ष) की शादी एक साल पहले एचएससीएल कॉलोनी, टंकी मरोदा निवासी राजेश दुबे से हुई थी। उसका पति पुजारी होने के साथ-साथ रोजी मजदूरी भी करता था। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ महीने बाद ही राजेश और दीक्षा के बीच घर का काम न करने को लेकर झगड़ा होने लगा था।
परिजनों ने लगाया आरोप
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कपड़े धोने, घर की सफाई और खाना बनाने जैसे घरेलू कामों में आलस करती थी। इसी बात को लेकर अक्सर झगड़े होने लगे थे। शनिवार को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान राजेश गुस्से में आ गया और दीक्षा की पिटाई करने लगा। इसी दौरान आरोपी ने दीक्षा का गला जोर से दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने लगाया आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति राजेश उर्फ एकल दुबे को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी राजेश दुबे उनकी बेटी दीक्षा से आए दिन झगड़ा करता था। इस वजह से वह कई बार उसे छोड़कर अपने मायके रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd