रायपुर में युवाओं का नग्न प्रदर्शन: विधानसभा घेरने नंगे दौड़ पड़े युवा, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में मंगलवार को युवाओं ने पूरी तरह से नग्न होकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया है। उन्होंने 267 फर्जी प्रमाणपत्र धारी लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारी नग्न होकर विधानसभा घेराव करने निकले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि राज्य के इतिहास में ऐसा नजारा कभी नहीं देखा गया था, जैसा कि आज सुबह सड्डू की ओर से विधानसभा के मार्ग पर देखने को मिला। दर्जनों युवा बिलकुल नग्न होकर हाथों में तख्तियां लिए दौड़ते हुए विधानसभा की ओर जा रहे थे। सड़क पर राहगीर उन्हें देखकर अचंभित थे। हालांकि पुलिस ने इन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इन युवाओं के खिलाफ IPC की धारा 146, 147, 332, 352 और 294 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर 267 लोग कर रहे नौकरी – प्रदर्शनकारी
जानकारी के अनुसार इस मामले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे लोगों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर करीब 267 लोग सरकारी पदों पर बने हुए हैं। 3 साल पहले ही इन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी हुआ, लेकिन वे अब भी नौकरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई ही नहीं। युवाओं ने कहा कि वे इस मामले को लेकर कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं, आमरण अनशन तक कर चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार कोई कार्रवाई फर्जी कर्मचारियों पर नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए।

अश्लील तरह का काम उचित नहीं – डॉ. डहरिया
वहीं इस मसले पर प्रदेश भर में सियासत गरमा गई है। मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा कि, लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सबके पास है मगर अश्लील तरह का काम उचित नहीं है। जनता को चाहिए कि वह उचित फोरम में अपनी बात रखें। फर्जी नियुक्ति का मामला पिछले सरकार का है इस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि, इसमें से बहुत सारे मामलों में स्टे लगा हुआ है। जिन मामलों में स्टे है उसमें तुरंत कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

कांग्रेस सरकार कब तक यही राग अलापती रहेगी- डॉ. रमन सिंह

वहीं पूर्व CM डॉ.रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाली घटना है। सरकार के खिलाफ आक्रोश चरम स्तर पर पहुंच चुका है। कांग्रेस सरकार को बने लगभग 5 साल हो गए हैं, अनियमितता थी, तो इन्होंने ठीक क्यों नहीं किया। कांग्रेस सरकार कब तक अपना ही राग अलापती रहेगी। आज का दृश्य दुखद है और सरकार की भारी असफलता का प्रमाण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film