तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत, जीरो प्वाइंट पर हुआ हादसा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मामला चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार चांदनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारपुर-मकरोहर मेन रोड जीरो प्वाइंट के आगे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्राम अन्तिकापुर निवासी राजेश कुमार साकेत (20) की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि राजेश साकेत बाइक में सवार होकर ग्राम बेगारीडाडा गया था। उसके साथ देवपति सिंह भी मौजूद थे। वहां से राजेश बैढन जाने के लिए निकला था। इस दौरान जीरो प्वाइंट के आगे पीछे से अज्ञात हाईवा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में साकेत की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना चांदनी बिहारपुर पुलिस को दी। सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए समुदाय केंद्र बिहारपुर भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालके खिलाफ एफआईआर दर्ज की मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/K3AMYy3Qr6y8Zw044nyFjW

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, महिला की मौत, शहर में एक दिन दो बड़े हादसे

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल