नवापारा ब्रेकिंग: घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में घर के बाहर खेल से बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 74 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार नवापारा थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि 4 वर्ष बच्ची अपने घर के पास स्थिति तालाब किनारे खेल रही थी। इस दौरान कुर्रा निवासी समुंद तारक (39 वर्ष) बच्ची को बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची जब रोने लगी, तो आरोपी बच्ची के साथ मारपीट की। बच्ची किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंची।

डरी-सहमी बच्ची को रोता देख, परिजनों ने पूछताछ की, तो उसने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल आरोपी समुंद तारक गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

चाकू की नोक पर दरिंदगी: गरियाबंद जिले में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश

Related Articles

Back to top button