छत्तीसगढ़ में मंत्री नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष महंत ने जताई आपत्ति, राज्यपाल को लिखा पत्र, एक मंत्री को हटाने की मांग, पढ़िए पूरी खबर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 20 अगस्त को साय सरकार में 3 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। अब साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हो गए हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर इसे नियम विरुद्ध बताया है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 164(1ए) का हवाला देते हुए एक मंत्री को पद से हटाने की मांग की है।

महंत ने लिखा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल सदस्यों की संख्या 90 है। संविधान के अनुच्छेद 164(1ए) के अनुसार, राज्य के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। 90 का 15 प्रतिशत 13.50 होता है। यानी मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 13.5 से अधिक नहीं होगी। वर्तमान में यह संख्या 14 है, जो 13.5 से अधिक है, इसलिए एक मंत्री को पद से हटाया जाए।

छत्तीसगढ़ में संविधान का पालन हो – महंत

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, राज्यपाल को एक मंत्री को तत्काल पद से हटाना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ में संविधान का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक संवैधानिक दायित्व है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए भी आवश्यक है।

उपमुख्यमंत्री साव का जवाब – हरियाणा में भी यही स्थिति, यह संविधान का उल्लंघन नहीं

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महंत की मांग को गलत बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग लगातार संविधान के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें ऐसा कहने का अधिकार नहीं है। यह पूरी तरह से संवैधानिक है। हरियाणा में भी इसी तरह होता है। किसी भी तरह से संविधान का उल्लंघन नहीं हुआ है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

साय कैबिनेट का विस्तार: राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने दिलाई तीन मंत्रियों को शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button