गरियाबंद अनुविभाग अंतर्गत 16 से 25 मार्च तक मंडलवार राजस्व शिविर का होगा आयोजन, विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

नागरिकों की राजस्व समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण, नामांतरण, खाता विभाजन, अभिलेख सुधार सहित अन्य मामलों का किया जाएगा समाधान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा ग्रामीण नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राजस्व मंडलवार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 16 मार्च से 25 मार्च 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को गरियाबंद तहसील के अंतर्गत तहसील परिषद परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बारूका, मालगांव, पाथरमोहदा, मजरकट्टा, सढ़ौली, पारागांव, मरौदा तथा गरियाबंद हल्का क्षेत्र के ग्रामों के नागरिक अपनी राजस्व संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

इसी प्रकार 18 मार्च को बिन्द्रनवागढ़ में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बिन्द्रनवागढ़, मरदाकला, मोंहदा, धवलपुरडीह तथा आमामोरा हल्का क्षेत्र के ग्रामों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार 20 मार्च को पीपरछेड़ी कला में आयोजित शिविर में बारूला, फूलकर्रा, मदनपुर, पीपरछेड़ीकला, दांतबायकला तथा लोहारी हल्का क्षेत्र के ग्रामीण आवेदन कर सकेंगे। 23 मार्च को जोबा में राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें गुजरा, जोबा, आमदी (द), खरता तथा दर्रीपारा हल्का क्षेत्र के ग्रामों को शामिल किया गया है।

निराकरण के लिए आवेदन दे सकेंगे

वहीं 25 मार्च को सड़क परसुली में शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरदी, धुटकुनवापारा, तंवरबहारा, नहरगांव, सड़क परसुली, मैनपुर 2 तथा नागाबुड़ा हल्का क्षेत्र के ग्रामों के नागरिक अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दे सकेंगे।

इन शिविरों के लिए तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिविरों में अभिलेखों में त्रुटि सुधार, खाता नंबरिंग, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन तथा अन्य राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव उसी दिन निराकरण करेंगे। प्राप्त एवं निराकृत आवेदनों की जानकारी का विधिवत संधारण कर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 72,379 प्रकरणों का निपटारा, 61 लाख से अधिक का मिला राजस्व

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button