नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पीएम रिपोर्ट में हुआ मौत का खुलासा, जल्लाद पति ने बताई हत्या की वजह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- महासमुंद जिले में 29 मई बुधवार को एक नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत हो गई थी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतका के गले एवं शरीर के अन्य हिस्से पर चोट के निशान मिले थे। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

ग्राम छुआरीपतेरा निवासी रामकुमार साव की बेटी उर्मिला साव का विवाह फरवरी माह में ग्राम देवरी निवासी पुरुषोत्तम साव के बेटे कपूरचंद के साथ हुई थी। शादी के तीन महीने बाद 29 मई बुधवार को उर्मिला की संदेहास्पद मौत हो गई। रात को ससुराल वालों ने मृतिका के परिजनों को सूचना दी कि उर्मिला साव की मौत हो गई है। यह सुनकर उर्मिला माता-पिता एवं घर के अन्य सदस्य दंग रह गए और फौरन देवरी के लिए रवाना हुए।

बेड पर पड़ी थी लाश

इधर घटना के बाद रात से ही जिस कमरे में नवनिवाहिता की मौत हुई थी, उसको घर वालों ने स्वयं ही सील कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस और तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील कमरा को खोला गया। जहां उर्मिला साव की लाश बेड पर मिली। लाश को जांच-पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। जिसमें मृतिका के पिता रामकुमार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की थी।

शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का खुलासा

मामले के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में महिला की हत्या की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के पति कपूरचंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने बताया कि मृतिका उर्मिला शव के पति कपूरचंद शादी के कुछ समय बाद महंगी मोटर सायकल, बड़ा कुलर और 50000 हजार रुपए की मांग कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। साथ ही महिला से लड़ाई झगड़ा व मारपीट करता था।

29 मई को रात्रि खाना खाने के बाद कपूरचंद फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। उर्मिला ने जब इसके लिए मना किया, तो आरोपी गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट किया और गला घोट कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी कपूरचंद को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

शादी के तीन महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, गले और शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका, परिजन बोले..

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल