पुलिस की मानवीय पहल: लावारिस अवस्था में मिला नवजात शिशु, डायल-112 टीम ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में पुलिस की मानवीय पहल सामने आई है। यहां लावारिस अवस्था में मिले करीब 10 दिन के नवजात शिशु को डायल-112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान और स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की। साथ ही पुलिस नवजात को छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में भी जुट गई है। मामला रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 24 अगस्त 2026 को सुबह करीब 6:37 बजे डायल-112 पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोनेट रोड स्थित चिरकुतहीन माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने देखा कि करीब 10 दिन के नवजात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां छोड़ दिया गया था। पुलिस टीम ने तत्काल संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए नवजात को सुरक्षित अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मंदिर हसौद पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने नवजात की जांच की, जिसके बाद उसे शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल अस्पताल में उसकी आवश्यक देखभाल की जा रही है। पुलिस ने नवजात की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को भी सूचना दी है।

इस कार्रवाई में मंदिर हसौद टाइगर वन के पुलिसकर्मी आर. राजेश यादव और चालक टिकेंद्र साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इधर, पुलिस नवजात को मौके पर छोड़कर जाने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। घटना के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही नवजात की उचित देखभाल और सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग से समन्वय किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नहर के पास टब में मिला नवजात शिशु, खेत में काम करने गई महिलाओं ने देखा शिशु, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button