राजिम में अब 25 अगस्त को निकलेगी बाबा गरीबनाथ की पालकी यात्रा, मौसम के चलते सोमवार को हुआ स्थगित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम में श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को प्रस्तावित बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा अब 25 अगस्त, मंगलवार को आयोजित की जाएगी। अत्यधिक वर्षा एवं मौसम में अचानक हुए बदलाव को देखते हुए बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि दोपहर 3 बजे कार्यक्रम स्थल से बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा प्रारंभ होगी। पालकी यात्रा के दौरान राजिम नगर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा। डमरू वादन, भक्ति संगीत, धार्मिक झांकियों और श्रद्धालुओं के जयघोष से नगर का माहौल शिवमय होने की संभावना है।

आयोजकों द्वारा पालकी यात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में श्री कुलेश्वरनाथ डमरू वादक ग्रुप, विशाल शिवशक्ति प्रतिमा, बाबा गरीबनाथ जी की महाआरती, सुप्रसिद्ध देव ऑडियो, मास्टर लक्की धमाल रायपुर, मां शाकंभरी की झांकी तथा राजनांदगांव की चलित रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

इन मार्गों से होकर गुजरेगी पालकी यात्रा

बाबा गरीबनाथ जी की पालकी यात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर भैरव बाबा मंदिर, बाबा गरीबनाथ मंदिर, पं. श्यामाचरण चौक, बस स्टैंड राजिम, शिवाजी चौक, आमापारा, मां महामाया मंदिर, आजाद चौक और ठाकुर पारा होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा गरीबनाथ जी का स्वागत, पूजा-अर्चना एवं दर्शन किए जाने की तैयारी है। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है।

बस स्टैंड में शाम 7 बजे होगी महाआरती

आयोजन का प्रमुख आकर्षण बाबा गरीबनाथ जी की भव्य महाआरती होगी। आयोजकों के अनुसार शाम 7 बजे बस स्टैंड राजिम में बाबा गरीबनाथ जी की महाआरती आयोजित की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

आयोजक बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन ने कहा कि मौसम ने भले ही आस्था की इस यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया है, लेकिन बाबा गरीबनाथ जी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास अटूट है। फाउंडेशन ने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से परिवार सहित 25 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य पालकी यात्रा में शामिल होकर बाबा गरीबनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने और आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग करने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में निकली बाबा महाकाल की पालकी: हजारों शिवभक्त हुए शामिल; शिव-पार्वती, भूत-प्रेत और अघोरी की झांकियों ने मोहा मन, नेहरू गार्डन के पास हुई भव्य महाआरती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button