रांग साईड ने ली जानः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। दरअसल, दो युवक बाइक में सवार होकर रांग साईड से गाड़ी चला रहे थे, इस दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दशरंगपुर निवासी गजानंद साहू (22 वर्ष) और विनय कुमार साहू (24 वर्ष) दोनों दोस्त थे। दोनों बाइक में सवार होकर दशरंगपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक को रांग साइड में चला रहे थे। तभी रायपुर से कवर्धा की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक बाइक से दूर सड़क किनारे गिर गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिरघर भिजवाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, खड़े ट्रक से टकराई बाइक

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल