विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रायपुर जिले के 4 बीएलओ हुए सम्मानित, समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

रायपुर शहरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 5 बूथ लेवल अधिकारियों ने समय पूर्व हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत रायपुर शहरी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 48 के 5 बीएलओ, 1 सचिव एवं 1 कंप्यूटर आपरेटर ने उत्कृष्ट एवं समयबद्ध कार्य करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

उनके इस सराहनीय प्रदर्शन पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने उन्हें शॉल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित बुथ लेवल अधिकारियों में मतदान केन्द्र 327 की बीएलओ शशिकला गेण्ड्रे, मतदान केन्द्र 276 बोरियाकला की बीएलओ शंकुतला वर्मा, मतदान केंद्र 277 बोरियाकला की बीएलओ द्रौपति कुर्रे, मतदान केंद्र 325 मुचगहन की बीएलओ भुनेश्वरी यदू , मतदान केंद्र 316 काठाडीह की बीएलओ पूर्णिमा ध्रुव इस कार्य में सहयोग देने वाले ग्राम पंचायत हथबंध के सचिव केशव साहू एवं मतदान केंद्र 316 काठाडीह के कंप्यूटर ऑपरेटर लीलेश्वर साहू शामिल हैं।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन ठाकुर एवं रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रायपुर कलेक्टर ने बीएलओ को किया सम्मानित

Related Articles

One Comment

  1. Hello there! This is my first comment here so I just wanted to
    give a quick shout out and say I genuinely enjoy reading through your articles.

    Can you recommend any other blogs/websites/forums that deal with the same
    subjects? Appreciate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button