किसानों को राहत: धान खरीदी में रायपुर जिला अव्वल, 78 प्रतिशत से अधिक धान का उठाव पूरा
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासन के निर्देशानुसार रायपुर जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से संबद्ध समितियों के माध्यम से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी का कार्य प्रारंभ किया गया है। 26 दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 32,33,949.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3,40,326.80 क्विंटल मोटा धान, 1,19,931.20 क्विंटल पतला धान तथा 27,73,691.60 क्विंटल सरना धान शामिल है।
उपार्जित धान के त्वरित निपटान के लिए मिलर्स को लगातार वितरण आदेश (डी.ओ.) जारी किए जा रहे हैं। अब तक 13,65,520.52 क्विंटल धान के उठाव हेतु डी.ओ. जारी किए जा चुके हैं, जिनमें 3,17,767.92 क्विंटल मोटा धान, 1,03,580.00 क्विंटल पतला धान और 9,44,172.60 क्विंटल सरना धान शामिल है।
78.41 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण
जारी डी.ओ. के विरुद्ध मिलर्स द्वारा अब तक कुल 10,70,729.69 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है। इसमें 2,84,920.55 क्विंटल मोटा धान, 93,516.36 क्विंटल पतला धान तथा 6,92,292.78 क्विंटल सरना धान शामिल है। इस प्रकार अब तक कुल 78.41 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष धान उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
प्रशासन रख रहा सतत निगरानी
प्रशासन ने धान उपार्जन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की है। अधिकारियों के अनुसार किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखी जा रही है और खरीदी एवं उठाव कार्य तय समयसीमा में पूरा करने के प्रयास जारी हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
जिला सहकारी विकास समिति की बैठक, छतौद में 2500 मीट्रिक टन के भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी











