गरियाबंद में पटवारी का कारनाम : 10 एकड़ शासकीय भूमि को निजी बताकर कर दिया खरीदी-बिक्री, SDM ने की कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पटवारी ने शासकीय भूमि को षड़यंत्रपूर्वक खरीदी बिक्री कर शख्स के नाम चढ़ा दिया। इस मामले में शिकायत के बाद एसडीएम गरियाबंद ने पटवारी समेत 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पटवारी के पास उस क्षेत्र का प्रभार भी नहीं था। मामला गरियाबंद जिले के ग्राम पारागांवडीह का है ।

मिली जनकारी के अनुसार कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बडे़-झाड़ के जंगल मद की शासकीय भूमि को षड़यंत्रपूर्वक भू-अभिलेखों में अनाधिकृत रूप से भूमि स्वामी मद में दर्ज कराकर खरीदी बिक्री करने पर एसडीएम गरियाबंद को पटवारी गौतम गुप्ता तथा 03 व्यक्तियों के विरूध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने तथा नायब तहसीलदार गरियाबंद को 10 एकड़ शासन हित में शासकीय बडे़-झाड़ के जंगल मद में दर्ज करने का आदेश दिये है।

बता दे कि ग्राम पारागांवडीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर को जनचौपाल के दौरान ग्राम पारागांवडीह तहसील गरियाबंद में स्थित 10 एकड़ शासकीय बडे़-झाड़ के जंगल मद की भूमि को बिना किसी न्यायालयीन आदेश के भूमि स्वामी हक मे दर्ज किये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। जिसे कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए एसडीएम के माध्यम से नायब तहसीलदार से जांच कराया गया। जांच में पटवारी गौतम गुप्ता द्वारा ग्राम पारागांवडीह में स्थित शासकीय बडे़ झाड़ के जंगल मद भूमि खसरा नंबर 22 रकबा 2.02 हेक्टेयर को अवैधानिक रूप से परमानंद पिता कलाकार के नाम पर तथा खसरा नंबर 24 रकबा   2.02 हेक्टेयर को रबीराम पिता दसमत के नाम पर भूमि स्वामी हक में दर्ज किया जाना पाया गया।

वापस शासकीय मद में होंगे दर्ज

इस कारण उक्त भूमियों को शासकीय मद में दर्ज किये जाने हेतु आदेश दिये गये है। इसके अलावा पटवारी गौतम गुप्ता द्वारा ग्राम पारागांवडीह के प्रभार मे नहीं रहते हुये भी शासकीय बडे़-झाड़ के जंगल मद भूमि खसरा नंबर 24 रकबा 2.02 हेक्टेयर को बिक्री हेतु प्रस्तावित किये जाने पर उक्त शासकीय मद की भूमि को विक्रेता रबीराम तथा खरीददार हबीब भाई व गुलाम मेमन ने रजिस्ट्री कराया है। जिस पर पटवारी गौतम गुप्ता सहित अन्य 03 व्यक्तियों के विरूध्द आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जाने हेतु आदेश दिये गये है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरूर पढ़े

गरियाबंद जिले के जनपद कार्यालय में लगी आग, कंप्यूटर-फर्नीचर समेत जरूरी दस्तावेज जले, करोड़ की गड़बड़ी में लीपापोती का आरोप

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल