PCC अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह के निवास, पार्टी को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स, भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला

पूर्व विधायक धनेंद्र साहू सहित कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज मैनपुर क्षेत्र के दौरे पर जाते समय नवापारा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेसजनो ने आतिशबाजी के साथ नगर आगमन पर जमकर स्वागत किया। इसके पश्चात वे मैनपुर के लिए रवाना हुए। मैनपुर में जनन्याय पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसके बाद वापस लौटते हुए नवापारा नगर के पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह के निवास पहुंचे।

निवास पहुंचने पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने शाल ओढा कर उनका स्वागत किया। वहीं पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष जीत सिंह, स्वर्णजीत कौर, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पीसीसी चीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार सहित आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने और क्रियान्वयन करने संबंधी टिप्स दिए।

तो आज मंथन की जरूरत नहीं पड़ती

इस दौरान मीडिया से बातचीत में दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में किसान खाद के लिए परेशान हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, और मंत्री- विधायक मैनपाट की वादियों में मौज मस्ती कर रहे हैं। उन्होंने मैनपाट में चल रहे भाजपा चिंतन शिविर को ‘पिकनिक’ बताया और कहा कि अगर डेढ़ साल में सरकार ने काम किया होता, तो आज मंथन की जरूरत नहीं पड़ती।

श्री बैज ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसान, छात्र, युवा, मजदूर, व्यापारी सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार मैनपाट में पिकनिक मनाने गई है जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को बर्बाद कर रही है।

सरकार का पूरा सिस्टम फैल

भाजपा सरकार ने 10 हजार 463 स्कूल बंद कर दिये। स्कूलों में कापी पुस्तक नही पहुंच पा रहा है। छत्तीसगढ़ में सरकार का पूरा सिस्टम फैल हो चुका है। छत्तीसगढ़ में माता बहनें सुरक्षित नही है। जल, जंगल, जमीन सुरक्षित नही है, बस्तर की लौह अयस्क की खदाने बिक गई, सरगुजा के कोल माइंस को बेचा जा रहा है। श्री बैज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा मां के नाम एक पेड़ लगाने का नौटंकी कर रही है। पूरे जंगल बेच रहे हैं, तमनार, रायगढ़ में हजारों पेड़ काटे जा रहे है इसके लिए मुख्यमंत्री एक शब्द नही बोल रहे है। जंगल को बेचने का काम भाजपा सरकार कर रही है हमे जंगल को बचाने के लिए आगे आना होगा।

श्वेत पत्र जारी करे सरकार

गरियाबंद में पत्रकारों पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून कब लाएगी। उन्होंने कहा कि थाने से समान चोरी हो जा रहे है थाने में ही समान सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या होगा। नेता और पुलिस खुद अपराधियों को संरक्षण दे रहे है। इस भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नही है। ऐसे में आगामी चुनाव में जनता ही सरकार को जवाब देगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रहे है। सरकार ने डेढ़ साल में क्या-क्या किया है उसका हिसाब दे इसके लिए श्वेत पत्र जारी करे। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशवंत धनेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नेता प्रतिपक्ष संध्या राव, पूर्व नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, रामा यादव, पूर्व उपाध्यक्ष चतुर जगत, अशोक गोलछा, पार्षद अजय साहू, अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, टिकेश्वर गिलहरे, रामरतन निषाद, दीपाली राजपूत, रेखा तिवारी, तरुण कंसारी, महामंत्री राजा चावला, उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस निर्माण यादव, शाहिद रज़ा, सचिन बंगानी, सुनील साहू, रामकुमार शर्मा, वीरेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GziCN5iIb0T1AZ6tu0NrWR

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने डाइक मामले में लिया संज्ञान, डाइक की स्थिती देख भड़के, सत्तापक्ष पर लगाए आरोप

Related Articles

Back to top button