आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ: नवापारा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, छायाचित्र प्रदर्शनी और मिशाबंधियों का हुआ सम्मान

आपातकाल देश के इतिहास में एक काला अध्याय: इंद्र कुमार साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर के पंडित ऋषि दास वैष्णव सामुदायिक भवन विधायक कार्यालय में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र- प्रदर्शनी, सभा एवं मीसाबंदियों का सम्मान कर इस दिन को, संविधान हत्या दिवस, के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। 

अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सन 1975 में आपातकाल का दर्द पूरे भारत देश ने सहा है, देश के इतिहास में यह काला अध्याय है। उस समय न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का पूर्ण रूप से दमन किया गया।उन्होंने इसे काला दिवस कहा, कहा कि उस काला दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने और समझे। देश की भावी पीढ़ी इस दिन को कभी नहीं भूल सके और इस के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को संविधान की हत्या दिवस के रूप में घोषित किया गया।

छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने आपातकाल के उसे दौर को याद करते भावुक होते हुए कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन की गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उस समय तत्कालीन केंद्र सरकार के खिलाफ में बोलना या नारे लगाना मतलब सीधा जेल जाना होता था। उन्होंने उस दिन को याद करते हुए कहा कि राजिम के बस स्टैंड में केशव सिंह ठाकुर ने जनता पार्टी जिंदाबाद कह दिया तो उसे तत्कालीन केंद्र सरकार सरकार ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया, इस तरह अनेक लोगों ने यातनाएं झेली है।

मानवीय संवेदनाओ के साथ खिलवाड़

पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता

अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि आपातकाल का दर्द पूरे देश झेला है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का पूर्ण रूप से दमन किया गया है। प्रेस पर नियंत्रण के साथ संविधान संशोधन, जबरदस्ती नसबंदी जैसे कानून लागू कर मानवीय संवेदनाओ के साथ खिलवाड़ किया है, उन्होंने बताया कि तत्कालीन केंद्र सरकार का इतना दबाव था कि चुनाव के समय हमारे पार्टी कार्यालय के लिए जगह तक नहीं मिल रहा था, उन्होंने बताया कि उस समय अभनपुर स्थित अपने पुराने निवास में चुनावी कार्यालय खोला था।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था जिसे कभी बुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव सजग रहे।

मिशाबंधियों का हुआ सम्मान 

नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने कहा कि आपातकाल में हमारे बड़े-बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह जैसे राष्ट्रीय नेताओं को जेल में डाल दिया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला ने कहा कि आपातकाल में दी गई यातनाएं का बदला आम जनता ने अपने वोटो की ताकत से दिया और 1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया दिखा दिया।

कार्यक्रम को अशोक पांडे, योगिता सिन्हा, श्याम बैस, धीरज साहू, सहित अनेक वक्ताओं ने अपने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी एवं आभार व्यक्त मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान मीसाबंदियों महेंद्र चंदू जैन, बाबूलाल कंसारी, रवि भाई गांधी, संजय जैन आदि का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया गया। 

कार्यक्रम में समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर,भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी,सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश ढीढी,किशन शर्मा,परदेशी राम साहू,अशोक गंगवाल,शोभाराम साहू,आरंग नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष नवापारा नागेन्द्र वर्मा, अभनपुर भरत बैस, खोरपा तोषण साहू, चंपारण तोषण साहू, शिव शंकर बघमार, पार्षद गण रवि साहू, लोमश्वरी साहू, निर्मला धीरज साहू, जग्गू यादव, जीना बाई निषाद, तनु मिश्रा, साधना स्वराज, पूजा कंसारी डॉ.निमाई विश्वास, परदेसीराम साहू, सिंटू जैन, राजू रजक, अशोक नागवानी, मुकुंद मेश्राम, फेकनू साहू, चेतन साहू, रवि साहू, धनमती साहू, सरोज साहू सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा व सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाजपा मंडल नवापारा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया, आज भी एक अनसुलझी पहेली है उनकी मृत्यु

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन