विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन करने राजिम जा रही पिकअप पलटी, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन करने राजिम आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती मनाने के बाद सोमवार 18 सितम्बर को विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन करने दुर्ग पोटिया के कुंदरापारा से राजिम आ रहे थे। वाहन में कामगार मजदूर और उनका परिवार सवार था। इस बीच ग्राम सिर्री के पास मोड़ में तेज रफ्तार के कारण पिकअप पलट गई। इस हादसे में दर्जनभर से अधिक सवारी घायल हुए हैं।

अनियंत्रित होकर पलटी वाहन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश यादव ने बताया की वाहन में सवार अनेक लोगों की चोट आई है, वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी का उपचार किया जा रहा है। ठेकेदार ने बताया प्रतिमा विसर्जन के साथ ही राजिम मंदिर के दर्शन करने की योनजा थी। लेकिन राजिम पहुंच मार्ग पर सिर्री के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस तरह की अन्य खबर भी पढ़े

ट्रैक्टर से टकराई बाइक सवार, एक की मौत, एक गंभीर

Related Articles

Back to top button