पत्रकार हत्या मामले में खुलासा, पत्नी ने रची थी खौफनाक साजिश, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पत्रकार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही सुलझा लिया है। दरअसल, पत्रकार की पत्नी ने अपने आशिक के साथ मिलकर हत्या कर साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके प्रेमी और साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला मनेंद्रगढ़ जिले का है ।

बता दें कि जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के नजदीक चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्रांउड के पास गुरुवार सुबह पत्रकार रईस खान का शव खून से लथपथ मिला था। कुछ ही दूरी पर ही मृतक का घर भी है। रईस खान अपनी पत्नी सफीना खातून और 3 वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। शुरुआती जांच में ही पुलिस ने अंदेशा जताया था कि रईस की हत्या घर में या घर के आस-पास की गई है।

मैदान मे मिली थी लाश

घटना की सूचना पर पुलिस की टीम के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम और सूरजपुर से डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची थी। पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि रईस रात एक बजे तक अपने साथी पत्रकारों के साथ था और फिर घर लौट गया था। इसके बाद देर रात बाइक से दो युवक रईस अहमद के घर पहुंचे थे। रईस अहमद की बेटी ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

घर में मिले खून के छींटे

मृतक रईस अहमद

जांच के दौरान पुलिस ने घर की जांच की तो वहां खून के छींटे मिले। पुलिस को उसकी पत्नी सफीना की भूमिका संदिग्ध लगी। सफ़ीना को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की। पहले तो सफीना पुलिस को गुमराह करने लगी, लेकिन सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में सफीना ने बताया कि, उसका प्रेमी आरजू खान और उसका दोस्त खुशी खान 15 मई की रात करीब 2 बजे घर आए थे। उसने सफीना को फोन किया था। सफीना ने घर का दरवाजा खोला था।

दोनों घर के अंदर घुसे और घर में सो रहे रईस पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमला करने के साथ ही मारपीट करते हुए आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को नजदीक चनवारीडांड में मौहारीपारा ग्रांउड में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने सफीना खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपियों की लोकेशन लगातार ली जा रही है जल्द ही दोनों गिरफ्तार होंगे।

आशिक के साथ भाग गई थी सफीना

आरोपी सफीना खातून

बताया जा रहा है कि मृतक रईस अहमद का निकाह सफीना के साथ करीब चार साल पहले हुआ था। करीब पांच महीने पहले सफीना रायपुर इलाज के लिए गई थी। वहां से वह आरजू खान के साथ भाग गई थी। एक महीने पहले रईस ही अपनी पत्नी को झारखंड से लेकर मनेंद्रगढ़ आया था।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवविवाहिता आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा: पति गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन