गर्भवती युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 2 साल बाद प्रेमी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- 2 साल पहले गर्भवती युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी युवक और मृतका के बीच 5 सालों से प्रेम-प्रसंग था, इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ की रहने वाली छात्रा अंबिकापुर में दादा-दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका सरगवां निवासी रोहित गाइन से प्रेम संबंध बन गया था। करीब 5 साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध बना रहा। दोनों वर्ष 2020 में ही गोपनीय ढंग से शादी भी कर चुके थे। दोनों के घरवाले शादी के लिए राजी भी हो गए थे। इसी बीच वर्ष 2021 में छात्रा गर्भवती हो गई। ये बात छात्रा ने अपने प्रेमी रोहित को दी। इसके बाद रोहित ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने 28 अक्टूबर 2021 को घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का जुर्म दर्ज

छात्रा द्वारा फांसी लगा लिए जाने के मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रेमी रोहित गाइन (22) के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी रोहित गाईन को निवास ग्राम सरगवां से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

तीन नाबालिग से गैंगरेप, दो पीड़िता सगी बहने, मददगार ने भी की दरिंदगी, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film