कोपरा में विराट 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियाँ तेज़, 7 दिसंबर को भूमि पूजन का होगा कार्यक्रम
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा में अखिल विश्व गायत्री परिवार युग तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिनांक 23 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्र शौर्य समृद्धि 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है।
इस हेतु गायत्री परिवार के परिजन भाई एवं बहनों द्वारा कोपरा नगर के आसपास के गांव में घर-घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही साथ अन्नदान, अंशदान और समय दान के महत्व को बताकर लोगों को दान करने की प्रेरणा दी जा रही है। इस यज्ञ के संयोजक पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर पंचायत कोपरा के लिए एक अद्भुत और अद्वितीय कार्यक्रम है क्योंकि यज्ञ से वातावरण परिष्कृत होता है साथ ही साथ सूक्ष्म जगत का शोधन भी होता है। इससे गांव में शांति तथा समृद्धि आएगी। और राष्ट्र समृद्ध होगा।
कल भूमि पूजन का कार्यक्रम

यज्ञ के प्रयाज क्रम में गायत्री परिजन घर-घर जाकर यज्ञ का महत्व समझा रहे हैं और आमंत्रण दे रहे हैं तथा श्रद्धालु जनों के घर में देव स्थापना का कार्यक्रम चल रहा है। गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता ने बताया कि इस महायज्ञ का भूमि पूजन 7 दिसंबर 2025 को रखा गया है, जिसमें गायत्री परिवार के परिजन, नगर वासी एवं जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। इसी कड़ी में आज ग्राम देवरी में प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु 24 देव कन्याओं द्वारा 24 दिन का अखंड जप प्रारंभ किया जा चुका है। प्रतिदिन प्रातः काल देव कन्याओं एवं गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा मंदिर में यज्ञ किया जा रहा है।
प्रचार प्रसार अभियान में संतोष कुमार साहू , पूरन लाल साहू, मां भगवती महिला मंडल राजिम की बहने दीपा साहू, सीता साहू, हेमलता साहू, लोकेश्वरी दीवान, पूर्णिमा साहू, चित्रा साहू, गीतांजलि साहू, कोपरा की सावित्री महिला मंडल की बहनें यामिनी यादव, सीमा साहू, देवकी साहू, छाया साहू, अर्चना वर्मा, मीना साहू, प्रभा साहू ने समस्त क्षेत्र वासियों को इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। प्रतिदिन प्रभात फेरी का क्रम भाइयों द्वारा किया जा रहा है जिसमें पुरूषोत्तम यादव,प्रेमलाल साहू,कोपेश्वर साहू, कोमल साहू, बिहारी निषाद, लक्ष्मण यादव, गोविंद राम का सहयोग रहता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











