कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटना रोकने के लिए दिए निर्देश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने के इंतजाम किया जाए। उन्होंने सड़कों में बने स्पीड ब्रेकर पर रेडियम मिक्स व्हाइट डिस्टेंपर लगाने के निर्देश दिए है। इससे सड़कों की दुर्घटना को रोकने में मदद मिलेगी।

साथ ही कहा कि सड़कों के किनारे बड़े पौधे लगाए जाएंगे। इससे भविष्य में गर्मी के मौसम में भी सड़कों में ठडंकता बनी रहेगी। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए निर्देश दिए, साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए झाड़ियों की कटाई की जाए।

बैठक में चैक में बने चैनलाइजर पर उगे हुए झाड़ियों की छटाई, भनपुरी तिराहा में यातायात दबाव के लिए इंजीनियरिंग सुधार, रिंग रोड 3 को सीधे मुख्य मार्ग में टी जंक्शन बनाकर जोड़ते हुए धनेली नाला के दोनों ओर मुख्य मार्ग में कंटिग बंद किए जाने, कुशालपुर ब्रिज के ढाल पर सर्विस रोड का मर्जर पाइंट बढ़ाने समेत इत्यादि कई विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, आरटीओ आशीष देवांगन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का शिकंजा, नवापारा आरंग समेत इन जगहों पर हुई कार्रवाई

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन