वो मेरा बॉयफ्रेंड है…एक युवक के लिए भिड़ीं दो लड़कियां, एक-दूसरे के खींचे बाल, जमकर चले लात-घूंसे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- बीच सड़क में दो युवतियां आपस में भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां एक युवक से प्रेम करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करने लगे। एक-दूसरे को थप्पड़ भी जड़ दिए। इस बीच किसी शख्स ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामला अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।

एक युवक के लिए लड़ी दो युवतियां

मिली जानकारी के अनुसार पीजी कॉलेज मैदान स्थित हैंडबॉल ग्राउंड के पास सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी थीं। बातों-बातों में अचानक उनमें से 2 लड़कियों के बीच आपस में मारपीट शुरू हो गई। दोनों लड़कियां एक ही लड़के को पसंद करती है। इस बात को लेकर सड़क पर ही ये युवतियां आपस में भिड़ गईं। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़कर लगातार खींचे जा रही थी। उसकी टी-शर्ट खींच रही थी। लड़ाई के दौरान युवतियां कह रही हैं कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है।

पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत

इस बीच दो लड़कियां और वहां मौजूद एक लड़का उन्हें छुड़ाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वे नहीं मानतीं। लड़कियों को मारपीट करता देख वहां लोगों की भीड़ लग जाती है। लोग उन्हें लड़ता हुआ देखते रहते हैं, लेकिन कोई छुड़ाने आगे नहीं आया। काफी देर हंगामा चलता रहा, फिर लड़कियां वहां से चली गईं। दोनों पक्षों की ओर से किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है। लड़कियों के भिड़ने का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस के पास इसकी शिकायत नहीं आई है।

वीडियो:-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुरुद के मीरा दातार में चाकूबाजी, युवती के चक्कर में दो लड़कों के बीच खूनी संघर्ष, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल