शादी का वादा करके दुष्कर्म, आरोपी लगातार करता रहा शारीरिक शोषण, आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिसकर्मी बने ठेकेदार और सुपरवाईजर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने शादी का वादा करके युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करते रहा। युवती ने शादी के लिए बोली, तो आरोपी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुर्ग जिले के भट्ठी पुलिस थाना का है।

जानकारी के अनुसार युवती ने साल 2023 में भट्ठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया में उसकी दोस्ती बालोद निवासी दिनेश कुमार मंडावी से हुई। फेसबुक से दोनों के जान-पहचान हुई। उसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मिलने लगे।

इसके बाद दिनेश ने युवती को शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वो युवती से लगातार संपर्क में रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बीतने के बाद जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो दिनेश ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने लड़की से मिलना भी बंद कर दिया। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करती, इससे पहले ही वह कांकेर जिले के खड़गांव में छिपकर रहने लगा।

ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर किया गिरफ्तार

पुलिस को जैसे ही पता चला कि दिनेश गिरफ्तारी से बचने के लिए दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के ग्राम खडगांव में अपने परिचित रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। इसलिए पुलिस ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर वहां पहुंची। पुलिस ने भेष बदलकर आरोपी की पहले पहचान की उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

गोवा के युवक ने रायपुर की युवती से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर होटल में किया रेप, फिर जान से मारने की दी धमकी

Related Articles

Back to top button