थाना प्रभारी ने किया महिला से दुष्कर्म : महिला ने IG से की शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- थाना प्रभारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी राजेन्द्र यादव दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने का प्रभारी था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर राजेन्द्र यादव जब अमलेश्वर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ था। इस दौरान उन्होंने एक महिला से दुष्कर्म किया था। महिला ने इसकी लिखित शिकायत IG दुर्ग से भी की थी। इस मामले में IG ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है। इसी केस के बाद बीते मार्च में निरीक्षक राजेन्द्र यादव को अमलेश्वर थाने से हटाकर दूसरे थाने में तबादला कर दिया गया था।
जिस थाने में आरोपी राजेन्द्र प्रभारी रहे, वहीं की पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया है। IG ने इस मामले का जांच के आदेश दुर्ग CSP वैभव वैंकर को दिया था। जिसमें आरोपी दोषी पाया गया। आरोपी ने कई बार महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, अपने पद का धौंस भी दिखाया। मगर आरोपी से तंग आकर महिला ने शिकायत की जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।