शादीशुदा महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी देकर अपहरण, 10 दिनों तक किया रेप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने विवाहिता की आपत्तिजनक फोटो उसके ससुराल वालों को भेजने की धमकी दी और उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी युवक ने विवाहिता को 10 दिनों तक अपने घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
पति ने साथ रखने से किया इनकार
दरअसल विवाहिता के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और युवक के कब्जे से विवाहिता को बरामद कर लिया। आरोपी युवक और महिला पहले से परिचित थे। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने पर उसके पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।
आपत्तिजनक फोटो ससुराल वालों को भेजने की दी धमकी
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल 2025 की शाम विवाहिता अपने घर से गांव के लिए निकली थी। रास्ते में मानिकप्रकाशपुर निवासी दिलराखान (22 वर्ष) ने उसे रोककर कहा कि उसके पास उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो हैं। अगर वह फोटो उसके ससुराल वालों को भेजेगा तो उसका पति उसे छोड़ देगा। दिलराखान की धमकी से महिला काफी डर गई। युवक महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर अंबिकापुर स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसने 10 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
10 दिनों तक घर में रखकर किया दुष्कर्म
इस बीच महिला के लापता होने पर उसके परिजनों ने मणिपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने विवाहिता को अंबिकापुर से बरामद कर लिया। इस दौरान दिलराखान मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm