शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 2 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, फिर शादी करने से मुकरा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने डॉग को ट्रेनिंग देने के बहाने महिला से दोस्ती की, फिर उसे शादी का झांसा दिया और 2 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि वह अविवाहित है। जब महिला को पता चला कि युवक शादीशुदा है तो वह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला रायपुर जिले के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह प्राइवेट नौकरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। उसने एक डॉग खरीदा था। इसकी ट्रेनिंग के लिए उसने संतोषी नगर काठाडीह रोड निवासी अजय सोनी से संपर्क किया। अजय सोनी डॉग की देखभाल के बारे में महिला को फोन पर जानकारी देता था। इस दौरान निजी बातें कर दोस्ती कर ली। फिर कुछ समय बाद उसने महिला से शादी का वादा कर दिया।

आरोपी ने महिला से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है और बच्चों की परवरिश भी करेगा। इसके बाद उसने 2 साल तक महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब ​​महिला ने काफी समय तक उससे शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी अजय सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, रायपुर से रायगढ़ बुलाया, जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया

Related Articles

Back to top button