सरकार ने बोर्ड, आयोग, निगम के अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति सूची की जारी, इन्होंने कहा मुझे पद स्वीकार नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) : साय सरकार ने बुधवार को निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति सूची जारी की है। इस सूची में राजिम क्षेत्र के नेता पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को राज्य भंडार गृह निगम का अध्यक्ष बनाया गया गया है। वहीं संदीप शर्मा को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जारी लिस्ट में 36 नेताओं के नाम शामिल है जिसमें 4 महिलाएं और 32 पुरुष है।

गौरीशंकर बोले – कार्यकर्ता ही ठीक हूं

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष मोना सेन को बनाया गया है। वहीं गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड में उपाध्यक्ष बनाया गया है, लेकिन गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार करने की बात सोशल मीडिया पर लिखी है उन्होंने लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, मैं कार्यकर्ता ही ठीक हूं।

सूची में पूर्व गृह मंत्री रहे रामसेवक पैकरा को राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह केदार गुप्ता को दुग्ध महासंघ के अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार साहू को राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष और अमरजीत सिंह छाबड़ा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, नीलू शर्मा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष, नंदकुमार (नंदे साहू) रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, अनुराग सिंह देव गृह निर्माण मंडल और शालिनी राजपूत राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, अभिकरण एवं प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सभी को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्यपाल श्री डेका ने किया दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर और हितग्राहियों को चेक का वितरण

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन