गरियाबंद ब्रेकिंग: बुजुर्ग हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी-बेटा गिरफ्तार, ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-गरियाबंद जिले में बुजुर्ग हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल हत्या के आरोप में मृतक के पत्नी और बेटे को पुलिस गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। मामला देवभाग थाना क्षेत्र का है।

ये है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार देवभोग थाना क्षेत्र के दबनाई गांव में शुक्रवार रात गंगेश्वर सोनवानी उम्र 60 साल को, उसका ही सगे बेटा गिरीश सोनवानी और पत्नी लक्ष्मीबाई ने डंडे और पत्थर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पति लहूलुहान हालात में गांव के शिव मंदिर के पुलिया के नीचे पड़ा दिखा। ग्राम कोटवार ने देर रात पुलिस को सूचना दिया। देवभोग अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

बताया जा रहा है कि पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। पति उसके चरित्र पर शंका कर आए दिन विवाद करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच चार से पांच बार मारपीट भी हुआ। मामला न्यायालय में भी चल रहा है। पति के झगड़े व पिटाई से परेशान पत्नी गांव छोड़कर 5 माह पहले अपनी बहन के यहां ओडिशा चली आई थी।

बेटे के साथ मिलकर पति की कर दी पिटाई

तनाव कम हुआ तो फिर घर आने की सोची। हाल ही में नवाखाई में पूरा परिवार एक साथ था। दंपती के अलावा उसका बेटा गिरीश और बेटी भी साथ थे। तीन दिन पहले से विवाद फिर शुरू हुआ। शुक्रवार शाम 8 बजे मृतक ने पत्नी के साथ झगड़ा शुरू किया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फिर पत्नी की पिटाई कर दी। लेकिन इस बार मां व बेटे ने मिलकर पति की लाठी से जमकर पिटाई कर दिया।

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि सिर से खून लगातार बह चुका था। ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के पत्नी लक्ष्मी बाई और बेटे गिरीश सोनवानी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पाण्डुका ब्रेकिंग: जंगल में मिली नाबालिग युवती का कंकाल, 20 दिनों से थी लापता, देखिए वीडियो

पाण्डुका ब्रेकिंग: जंगल में मिली नाबालिग युवती का कंकाल, 20 दिनों से थी लापता, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन