महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा : प्रेमी की बेवफाई नहीं हुई बर्दाश्त, पति का दोस्त बना वजह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मृतका का नाम पूजा चौरसिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, मृतका पूजा चौरसिया का उसके प्रेमी सूरज पांडेय के साथ अवैध संबंध थे। इस बीच सूरज ने पूजा से बात करना बंद कर दिया। जिससे नाराज पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया ने रविवार 11 मार्च को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। पूजा चौरसिया का चार साल पहले डॉक्टर अनिकेत से लवमैरिज हुई थी, जिनके कोई बच्चे नहीं थे। दोनों पति-पत्नी सरकंडा थाना क्षेत्र मे रहते थे। वहीं डॉ पूजा तीन चार दिनों से अपने मायके स्थित घर पर ही अकेले रह रही थी। 11 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें )

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि डॉ पूजा की दोस्ती सरकंडा के रघु विहार कॉलोनी निवासी सूरज पांडेय (29) से थी। वह उसके पति का दोस्त है और रियल स्टेट कारोबारी भी है। इन दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जांच में यह भी पता चला कि सूरज पूजा से मारपीट भी करता था। इसी बीच उसने पूजा से बातचीत करना बंद कर दिया। इस बात से नाराज पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के बाद पुलिस ने सूरज पांडेय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

अन्य खबर भी जरूर पढ़े

महिला डॉक्टर की फांसी पर लटके मिली लाश, जिला अस्पताल में थी पदस्थ, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button