महानदी किनारे जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महानदी किनारे जुआ खेलते 4 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि गुल्लू गांव में महानदी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की घेराबंदी के लिए रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 आरोपी महेंद्र वर्मा, रमेश देवांगन, श्यामलाल लोधी और पुरुषोत्तम जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि रोहित यादव नाम का हिस्ट्रीशीटर बदमाश जुए को संचालित कर रहा है। पुलिस ने रोहित को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 45 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। बताया कि पुलिस लगातार नशे और जुआ पर लगाम कस रही है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

52 परी के 5 शहजादे गिरफ्तार, नवापारा पुलिस ने की कार्रवाई, एक दिन पहले 9 जुआरी हुए थे गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल