भाजपा मंडल नवापारा द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन, विधायक इंद्र कुमार हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा भाजपा मंडल द्वारा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन पंडित ऋषि दास वैष्णव सामुदायिक भवन विधायक जनदर्शन कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में विधायक इंद्र कुमार साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में गरीब कल्याण के कई कार्य हुए हैं, जिन्हें जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ वंचित लोगों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अब हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, संजय साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढी, भाजपा जिला मंत्री रायपुर ग्रामीण परदेशी राम साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, नपा.उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा, पार्षद निर्मला साहू, धीरज साहू, रवि साहू, जिना बाई निषाद, सहदेव कंसारी, लोमश्वरी साहू, तनु मिश्रा, मुकुंद मेश्राम, अनुज राजपूत, मुक्कू निषाद, साधना सौरज, संतोषी कंसारी सहित बड़ी सख्या में कार्यकरता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्म शताब्दी का हुआ आयोजन, स्वच्छता दीदीयों का हुआ सम्मान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल