गरियाबंद में सड़क हादसा: दो भाईयों की मौत, बोलेरो वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो वाहन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार देवभोग नेशनल हाईवे पर ग्राम डोहेल के पास बोलेरो वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरो वाहन के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बाइक चालक भवनो मांझी (35 साल) और सवार दुलार मांझी (उम्र 50) की मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बोलेरो खोखमा ग्राम की है जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। देवभोग पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन