भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, 3 की मौत, 4 लोगों की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार बोलेरो वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में 7 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार हिरमी के रहने वाले 7 लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर बिलासपुर जाने के लिए निकले थे। इस बीच रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे-130 पर गड्ढे से छड़ निकला हुआ था। छड़ से बोलेरो का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ कई बार पलटी मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख पुकार मच गई।

वहीं बोलेरो में सवार 7 लोगों में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को सरगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया गया। पुलिस मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक सड़क हादसा : एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 8 की मौत, त्यौहार मना कर लौट रहा था परिवार, पसरा मातम

Related Articles

Back to top button