मानसिक रूप से कमजोर 11 साल की नाबालिग से दुष्कर्म : आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) मगरलोड :- 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी ने डरा धमका कर अपने घर ले गया और रेप किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची, तो पूरा मामला सामने आया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बच्ची घर के सामने खेल रही थी। उसी वक्त आरोपी अर्जुन साहू (23) वहां पहुंचा। आरोपी ने पहले बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाना चाहा, जब बच्ची ने ध्यान नहीं दिया। तब आरोपी डरा-धमका उसे अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की से रेप किया। फिर घर के बाहर लाकर छोड़ दिया। घटना के वक्त लड़की और आरोपी के घर पर कोई नहीं था। वहीं लड़़की जब अपने घर पहुंची। तो उसने वारदात की जानकारी जब परिजनों को दी, परिजनों ने मगरलोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपित ने स्वीकार किया अपराध
पुलिस ने आरोपित राकेश कुमार के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अनाचार करना स्वीकार किया। आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपित को पकड़ने में थाना प्रभारी मगरलोड निरीक्षक राजेश जगत, सहायक उप निरीक्षक डीआर नेताम, तेजू राम सिन्हा, प्रधान आरक्षक कमलेश ध्रुव, आरक्षक गजेंद्र साहू, गोकुल सिन्हा, गोविंदा धृतलहरे, महिला आरक्षक विद्या गजपाल का विशेष योगदान रहा।