एक तेज रफ्तार कार आधा दर्जन बाइक को लिया चपेट में, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारी। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए है। जिसमें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आधा दर्जन वाहनों को टक्कर भी चपेट में आ गए। इस हादसे में दो युवक घायत बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार ड्रायवर नशे में धुत था, इसलिए गाड़ी ठीक से नहीं चला रहा था। इस वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक और उसके साथ को हिरासत में ले लिया है। यह घटना बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास की बताई जा रही है।