MP बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में रोड शो कर माँगा जन आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी ओमकुमारी साहू एवं भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशीयों के समर्थन में भाजपा नेताओं ने रोड शो कर आशीर्वाद मांगा। रैली का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, नगर चुनाव प्रभारी अंजय शुक्ला , मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने किया।

रैली पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से सदर रोड होते हुए गंज रोड पहुंची जहाँ पर नगरपालिका के पास सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा की जैसे आप लोगों ने दिल्ली में मोदी जी की सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार बनाई है वैसे ही अब गोबरा नवापारा नगर पालिका में भाजपा का अध्यक्ष बनाएं व अपने वार्डों में कमल खिलाये। हमारा उद्देश्य है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। सांसद ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। 

रैली मे प्रसन्न शर्मा, चंद्रिका साहू, सिंटू जैन, संजय साहू, राजू रजक, जिला मंत्री परदेशी राम साहू, अनिल जगवानी, मुकुंद मेश्राम , लोकनाथ सोनकर, प्रेमलाल साहू, चंद्रिका साहू, वार्ड पार्षद प्रत्याशी रवि साहू, देवेंद्र साहू, लोमेश्वरी साहू , लोकेश्वरी साहू , सहदेव कंसारी, संजू कंसारी, महेश साहनी, सुजाता सोना, राजेश गिलहरे, सोहेंद्र साहू ,पाल सिंह चावला , भारत सोनकर, सन्तोषी कंसारी, जीना निषाद, नम्मू ध्रुव , निर्मला साहू , सचिन सचदेव, रुपेंद्र चंद्राकर, अनिता देवांगन, भूपेंद्र सोनी, दुकालू चक्रधारी एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

निकाय चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी में सीधी टक्कर, दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, नगरवासियों की प्रत्याशियों से ये है उम्मीदें

Related Articles

Back to top button