राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी से लूट, बंदूक की नोक पर बंधक बनाया, हाथ-पैर बांध 86 किलो चांदी की लूट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राज्य में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना राजधानी रायपुर से आई है, जहां एक सराफा व्यापारी से आभूषण लूट लिए गए। बदमाशों ने व्यापारी को बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और लगभग 86 किलो चांदी लूट ली। यह घटना रायपुर जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बंदूक की नोक पर बंधक बनाया
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सदर बाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस में बंदूक लेकर दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उन्होंने किराए के फ्लैट में रहने वाले व्यापारी राहुल गोयल का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही राहुल गोयल ने दरवाजा खोला, लुटेरों ने उनकी कनपटी पर बंदूक तान दी। इसके बाद उन्होंने उन्हें बेहोश कर दिया। उन्होंने उनके हाथ-पैर बांध दिए और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
बदमाश घर में रखे चांदी के गहने लेकर फरार हो गए और जाते-जाते सीसीटीवी रिकार्डर (DVR) भी ले गए। सुबह करीब 11 बजे राहुल को होश आया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
क्लोरोफॉर्म सुंघाकर किया बेहोश
बताया जा रहा है कि राहुल गोयल आगरा का रहने वाला है। वह यहां किराए के फ्लैट में रहता है। वह सदर बाजार में ज्वैलरी बेचता है। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने उसे रुमाल से क्लोरोफॉर्म सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। घटना के बाद सर्राफा व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c
यह खबर भी जरुर पढ़े
रायपुर में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, लुटेरों ने कारोबारी के सामने बाइक अड़ाकर ताना कट्टा