सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का निधन, लंबे समय से थे बीमार, अस्पताल मे ली अंतिम साँसे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वे 75 साल के थे । आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जायेगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार सुब्रत रॉय सहारा को डायब‍िटीज और हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या थी। 14 नवंबर 2023 को रात 10.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 12 नवंबर से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती थे।

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को अररिया, बिहार में हुआ था। उनके पिता का नाम सुधीर चंद्र रॉय और माता का नाम छवि है। उन्होंने गवर्नमेंट टेक्निकल इंस्टिट्यूट से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। 1978 मे उन्होंने सहारा परिवार की शुरुआत की थी ।

READ MORE NEWS : VIRAL VIDEO : टाइगर3 देखते फैंस हुए इतने क्रेजी

करियर की शुरुआत नमकीन स्नैक्स बेच कर की

सुब्रत रॉय ने अपने करियर की शुरुआत नमकीन स्नैक्स बेचने से की थी। 1978 में उन्होंने गोरखपुर में छोटे से ऑफिस से सहारा की नींव रखी थी। रॉय के नेतृत्व में सहारा ने कई व्यवसायों का विस्तार किया। उनका व्यवसाय फाइनेंस, रियल एस्टेट, मीडिया और हॉस्पिटैलिटी से लेकर अन्य सेक्टर्स में फैला हुआ था। सहारा समूह ने 1992 में हिंदी भाषा का समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा लॉन्च किया। 1990 के लगभग अंत में पुणे के पास एम्बी वैली सिटी परियोजना शुरू की और सहारा टीवी के साथ टेलीविजन के क्षेत्र में प्रवेश किया था।

जमानत पर बाहर थे सुब्रत रॉय

सहारा इंडिया के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में लोगों के पैसों का कई सालों से भुगतान नहीं करने का मामला चल रहा है। लोगों ने ये पैसे कंपनी की कई स्कीमों में लगाए थे। इस केस में पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। साथ ही उनके खिलाफ आगे किसी तरह की कार्रवाई को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। सुब्रत रॉय के खिलाफ इसी तरह का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहले से चल रहा है। वह जमानत पर बाहर थे। वहीं, निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर सहारा इंडिया ने दावा किया था कि वह सारे पैसे सेबी के पास जमा करा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

अमित शाह ने सहारा रिफंड पोर्टल का किया शुभारंभ ,जानिए कैसे मिलेंगे आपके जमा पैसे

 

Back to top button