मनीष साहू पुनः बने साहू समाज आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी महामंत्री, डॉ. लीलाराम साहू को मिली सहसंयोजक की जिम्मेदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी. सेल प्रकोष्ठ) द्वारा मनीष कुमार साहू,को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश प्रभारी महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ.लीलाराम साहू नवापारा राजिम को प्रदेश सहसंयोजक के साथ-साथ अन्य 16 पदाधिकारियों की नियुक्ती की गई है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ.नीरेन्द्र साहू, आई.टी.सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू तथा प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुमोदन से की गई है।
मनीष साहू वर्तमान में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा में राष्ट्रीय युवा संगठन सचिव के रूप में छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा राज्य की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व भी वे आई.टी. सेल प्रकोष्ठ में प्रदेश प्रभारी महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
साथ ही, वे कसडोल विधायक एवं तेलघानी विकास बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) संदीप साहू के निज सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। वर्तमान में वे आकाशवाणी रायपुर से जुड़े हुए हैं। अपने विभिन्न दायित्वों के दौरान श्री साहू ने संगठन को मजबूत बनाने, जनसंपर्क को विस्तार देने तथा तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
गर्व और सम्मान का विषय
मीडिया से बातचीत में मनीष कुमार साहू ने भावुकता व्यक्त करते हुए कहा कि धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कपालफोड़ी से निकलकर एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने समाज के शीर्ष नेतृत्व,वरिष्ठजनों एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार प्रकट किया साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि माता कर्मा, माता राजिम,अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं समाज के आशीर्वाद से मिली यह जिम्मेदारी उन्हें और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा देती है। इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री साहू को शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देखिए पूरी सूची

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r
यह खबर भी जरुर पढ़े
साहू समाज आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने द्वारिका साहू, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर जताया आभार











