अवैध रेत से मौत का खेल: रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नाबालिग की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध रूप से रेत भरकर परिवहन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो नाबालिग उसके नीचे दब गए। जिसमें एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट स्थित रेत घाट से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली में सवार अमित कश्यप और अमित यादव उसके नीचे दब गए। हादसे में अमित कश्यप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव को कमर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

अवैध कारोबार पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन का खेल जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अवैध काम में नाबालिगों को भी लगाया जा रहा है, जो न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि उनके जीवन के साथ खिलवाड़ भी है।

सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस से संयुक्त अभियान चलाकर रेत माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button