सशिमं नवापारा में 18 नवंबर को होगा नारी शक्ति को समर्पित ‘सप्त शक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन
आत्मनिर्भर नारी की दिशा में कदम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती द्वारा शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा हैं। देश में महिलाओं की अग्रणी भूमिका के निर्वहन के लिए सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में 18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार दोपहर 02.30 बजे विद्यालय में सप्त शक्ति संगम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओमकुमारी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा, अध्यक्षता साधना सौरज पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण, विशेष अतिथि डॉ उमा गुप्ता संरक्षिका गायत्री शक्तिपीठ नवापारा, मुख्य वक्ता विनीता शर्मा अधिवक्ता राजिम, मनोज साहू वरिष्ठ शिक्षिका सशिमं. महासमुंद होंगी।
कार्यक्रम प्रभारी सरोज कंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम” का उद्देश्य नारी को आत्मनिर्भर बनाने , उनकी शक्ति, शिक्षा और योग्यता को परिवार, समाज और देश के विकास में आगे लाने और नारी प्रतिभा का सम्मान करना हैं। नारियों की शक्ति को जागृत करने के लिए विभिन्न विषयों कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण शिक्षा, संयुक्त परिवार, दायित्व बोध पर व्याख्यान के साथ ही प्रश्नोत्तरी, महान विभूतियों के संदेश का कार्यकम रखा गया हैं। उन्होंने समस्त मातृशक्तियो से आग्रह किया है कि समय पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS











