रामायण मंडली की स्कॉर्पियो वाहन पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, हादसे की ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रामायण मंडली की स्कॉर्पियो वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में ग्राम मनकी (खपरी) निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार 4 लोग घायल हो गए। जिसमें ड्राइवर और एक बच्चा शामिल है। घटना में गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बालोद जिला के पिनकापार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम मनकी (खपरी) के रहने वाले रामायण मंडली की टीम रायपुर जिले के सरोना में रामायण प्रतियोगिता में प्रस्तुति देकर घर लौट रहे थे। इस दौरान पिनकापार चौकी अंतर्गत ग्राम गिधवा चौक से एक किमी दूर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में पति-पत्नी पुरुषोत्तम यादव (44 वर्ष) और जानकी यादव (43 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में हर्ष कुमार यादव 15 साल, चालक रूपेश कुमार, किरन, रानू शामिल हैं। जिसमें हर्ष यादव को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार इस घटना में बाकी लोग सुरक्षित हैं। बच्चे को रायपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चल रहा है कि चालक को झपकी आने से गाड़ी पेड़ से टकराई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: Live Video आया सामने, दो बाइकों की टक्कर के बाद 5 फीट उछलकर गिरे सवार

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल