दुष्कर्म न कर सका जेठ तो गर्भवती बहु को मार डाला: भांजे ने खोला राज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- दुष्कर्म के प्रयास में सफल नहीं होने पर एक कुकर्मी जेठ ने अपनी गर्भवती बहू की हत्या कर दी। वह नशे में चूर था और विरोध करने पर मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आराम से घर में आकर सो गया। नव विवाहिता का दिव्यांग पति वारदात के ठीक पहले नागपुर जाने के लिए निकला था। घर में अकेली थी और इसका वह फायदा उठाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

आरोपी प्रकाश सिंह
आरोपी प्रकाश सिंह

जानकारी के अनुसार बिलासपुर के इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इस घटना के बाद रात से शादीशुदा युवती का पति पीटर सिंह घर से गायब था। वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने राजनांदगांव में उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आ गई है। रात में उसके गायब होने के कारण पुलिस उस पर शक कर रही थी।
भाई के नहीं रहने का उठाया फायदा, कमरे में घुसकर रेप की कोशिश
पीटर सिंह का बड़ा भाई प्रकाश सिंह (28) शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात उसका भाई पीटर सिंह नागपुर चला गया, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी भाई बहू को अकेली पाकर उसके कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसने रेप करने की कोशिश भी। विरोध करने पर उसने बहू सत्या के साथ मारपीट भी की। फिर बाद में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपने कमरे में जाकर सो गया।
भांजे ने खोला राज, पुलिस को करता रहा गुमराह
इस घटना के बाद से पुलिस मृतका सत्या के घर में मौजूद सभी सदस्यों से बारीकी से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसका भांजा बंटी ने बताया कि वह अपनी मामी सत्या के कमरे में सो रहा था। तभी देर रात उसका बड़ा मामा प्रकाश सिंह कमरे में आ गया। शराब के नशे में वह मामी के साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया। बंटी ने भी अपने मामा को समझाइश दी। लेकिन, वह शराब के नशे में था। इसलिए वह कमरे से बाहर निकल गया और दूसरी जगह जाकर सो गया। इधर, पुलिस ने प्रकाश से पूछताछ की, तब वह गुमराह करने की कोशिश करने लगा और बहू के कमरे में जाने से इनकार किया, तब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने अपराध स्वीकार कर लिया और भाई बहू की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film