1 लाख रुपए में युवती को बेचा, जबरन शादी कराई, कई बार किया दुष्कर्म, 4 अंतरराज्यीय मानव तस्कर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, एक ही परिवार के 3 लोगों ने मिलकर एक युवती की जिंदगी का सौदा कर दिया। उससे पैसे लेकर उसकी शादी उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले मानव तस्कर से करा दी। आरोपियों ने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसे एक गांव में ले जाकर 70 हजार रुपये में बेच दिया। मामले में पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय मानव तस्करों समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, 21 जून 2025 को लापता युवती की बहन ने अंबिकापुर के मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय चचेरी बहन 6 महीने पहले काम की तलाश में अंबिकापुर आई थी। वह यहां रहकर होटल में काम कर रही थी। इससे कुछ दिन पहले उसने किराए पर कमरा भी लिया था। 19 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसे 1 लाख रुपये देकर अपनी बहन को ले जाने के लिए कहा गया। इससे वह घबरा गई।

पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि कॉल आने के बाद उसने अपने अपनी चचेरी बहन से उसके कथित ससुर के नंबर से चचेरी बहन से बात की। इस पर पीड़िता ने बताया कि अंबिकापुर के चठिरमा निवासी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने मुझे 40 हजार रुपए में बेच दिया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अंबिकापुर के 3 आरोपियों काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

लड़की से जबरन कराया विवाह

जिसमें काबिल अंसारी ने पुलिस को बताया कि करीब 2 साल पहले उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के भिंड निवासी सुरेंद्र कुशवाहा से हुई थी। सुरेंद्र कुशवाहा शादी के लिए लड़की ढूंढने झारखंड के गढ़वा आए थे। इस दौरान सुरेन्द्र कुशवाह से लड़की को बेचने का सौदा तय हुआ। सुरेन्द्र के कहने पर आरोपी अंसारी पीड़िता को उत्तर प्रदेश के औरैया ले आया। यहां उसने लड़की से शादी करने को कहा, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और सुमित राठौर नामक युवक से उसकी जबरन शादी करवा दी। इसके बाद लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

4 अंतरराज्यीय मानव तस्कर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

सुरेन्द्र कुशवाह ने अंसारी को 40 हजार रुपए दिए। बाकी 60 हजार 4 लोगों ने बांट लिए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उत्तर प्रदेश से सकुशल छत्तीसगढ़ वापस लाकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़िता से छीने गए 3100 रुपए और मानव तस्करी में इस्तेमाल किए गए 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 137 (2), 140 (3), 142, 144 (2), 64 (2) (डी), 69 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

  1. काबिल अंसारी (31) निवासी अंबिकापुर।
  2. हीना (29) निवासी चठिरमा अंबिकापुर।
  3. राजेश्वरी सोनवानी (51) निवासी टपरकेला, अंबिकापुर।
  4. सुरेंद्र कुशवाह (26) निवासी भिंड, मध्य प्रदेश।
  5. सकील खान (38) निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश।
  6. सुमित राठौड़ (26) निवासी जालौन, उत्तर प्रदेश।
  7. राकेश राठौड़ (52) निवासी जालौन, उत्तर प्रदेश।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन