सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: युवतियों की सप्लाई, होटल का संरक्षण और ग्राहकों की लाइन, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला, होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक दंपती सहित कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। मामला सरगुजा जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को महिला थाना अंबिकापुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में बाहर से युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर मौके से संदिग्ध युवक-युवतियों को पकड़ा। जांच में देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि होने पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
होटल के माध्यम से रैकेट को मिलता था संरक्षण
विवेचना के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी महिला ग्राहकों की व्यवस्था करती थी, जबकि उसका पति सुनील कुमार और सहयोगी हेमंत दास युवतियों को लाने-ले जाने का कार्य करते थे। पुलिस ने दबिश देकर सुनील कुमार, हेमंत दास और अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जांच में यह भी जानकारी मिली कि अंबिकापुर अर्बन चौपाटी के पास स्थित आर्यन होटल के माध्यम से इस रैकेट को संरक्षण दिया जा रहा था।
मैनेजर-कर्मचारी सहित तीन गिरफ्तार
पुलिस ने आर्यन होटल के मैनेजर मौजी लाल जायसवाल (53), होटल कर्मचारी एकलव्य पैकरा (22) और एक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधन द्वारा आरोपियों को ठहराने और गतिविधियों में सहयोग किया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। देह व्यापार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS
यह खबर भी जरुर पढ़े
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार, फोन पर तय होती थी डील











