स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां, महिला कर्मचारी से गलत काम कराने का आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने और एक महिला कर्मचारी को उसकी इच्छा के विरुद्ध अवैध कार्यों में शामिल होने के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका और मैनेजर के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

गलत काम कराने का आरोप

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसे आइवरी स्पा सेंटर में मासिक वेतन पर नौकरी दी गई थी। शुरुआत में उससे सामान्य कार्य कराए गए, लेकिन कुछ समय बाद उस पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया जाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और सहयोग नहीं करने की स्थिति में बदनाम करने व उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी गईं।

संचालिका-मैनेजर के खिलाफ अपराध दर्ज

पीड़िता के अनुसार संचालिका पूजा ढकाल एवं मैनेजर नीरू तमंग द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव और धमकियों के चलते वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143(1)(2), 296, 351(3), 3(5) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान स्पा सेंटर की गतिविधियों, वहां कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका और अन्य संभावित पीड़ितों से भी पूछताछ की जाएगी। मामले के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

किराए के मकान में सेक्स रैकेट, पुलिस छापे में तीन युवतियां समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद, एजेंट-ग्राहक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button