गरियाबंद ब्रेकिंग: अवैध संबंध के शक में भाभी की हत्या, देवर ने कल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर काट दिया गला, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देवर ने अवैध संबंध के शक में अपनी भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचाली में शुक्रवार रात को देवर हेमनारायण निषाद ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपनी भाभी की हत्या कर दी है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही छुरा पुलिस एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस मौके पर पहुंची है।

कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

परिजनों के मुताबिक हेमनारायण को भाभी का दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध होने की बात पता चली थी। जिसके चलते गुरुवार शाम को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आज शुक्रवार शाम खेत से वापस आने के बाद देवर और भाभी के बीच फिर झगड़ा हुआ। इसी बीच आरोपी देवर ने घर में रखी कुल्हाड़ी से भाभी के गले में ताबड़तोड़ वार कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से भाभी दौड़ते हुए घर के बाहर निकली और जान बचाने की गुहार लगाने लगी। लेकिन देवर ने पीछे से आकर फिर से हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

जिससे उसकी भाभी जमीन पर गिर गई। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सहित छुरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल छुरा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Video-

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पत्नी की हत्या कर पैरावट में छिपाई लाश, पकड़े जाने के डर से पति ने भी कर ली आत्महत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film