पत्नी की हत्या कर 6 टुकड़े किए, दो माह से पानी टंकी में छिपाया था लाश, नकली नोटों का छापा मारने पहुंची थी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नकली नोट का छापा मारने पहुंची पुलिस को आरोपी के घर की स्थिति चौंकाने वाली मिली। पुलिस को घर से बदबू आ रही थी। इस बीच जैसे ही पुलिस ने सिंटेक्स की टंकी का ढक्कन खोला तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। एक महिला का शव 6 टुकड़ों में था। युवक से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल नकली नोट के अवैध कारोबार में लगे एक युवक के घर पर जब पुलिस ने छापा मारा तो नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन के साथ ही वहां एक टंकी में महिला की 6 टुकड़ों में की गई लाश मिली। यह लाश पानी की टंकी में रखी हुई थी। आरोपी ने बताया, दो महीने पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या करके लाश को काटकर छिपा दिया था। उसने हत्या करने की वजह पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया।
नकली नोटों का अवैध कारोबार करता था आरोपी
सकरी टीआई सागर पाठक के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पीछे रहने वाला आरोपी पवन सिंह ठाकुर नकली नोटों का अवैध कारोबार करता है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे उसलापुर ओवरब्रिज के पास नकली नोट के साथ दबोच लिया और फिर जब उसके घर में दबिश दी गई तो 500 और 200 के नकली नोट के बंडल मिले।
पत्नी की हत्या कर शव को टंकी में डाल दिया था
पुलिस की टीम युवक के मकान की तलाशी करते हुए छत पर पहुंचे। इस बीच जवानों को बदबू आई। इस पर एक जवान ने छत पर रखी पानी की टंकी में झांककर देखा। अंदर प्लास्टिक में पैक एक बैगनुमा सामान से बदबू आ रही थी। इस संबंध में पूछताछ की, पर युवक टालमटोल करने लगा। कड़ाई करने पर उसने बताया कि दो महीने पहले अपनी पत्नी सती साहू की हत्या कर शव को टंकी में डाल दिया है। इसे सुनते ही जवान सकते में आ गए। घटना की जानकारी तत्काल अधिकारियों को दी गई। साथ ही सकरी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इस पर सकरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को टंकी से निकलवाया गया। इसके बाद शव चीरघर भेज दिया गया है।
चरित्र पर शक करता था, इसलिए मार डाला
पूछताछ में आरोपी पवन सिंह ने पुलिस को बताया, वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी 5 साल की है और बेटा 3 साल का है। वह यहां एनटीपी कर्मी निर्दोष एक्का के मकान में किराये पर रहता था। और सीसीटीवी कैमरा ऑपरेटिंग और रिपेयरिंग का काम करता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हो गया था, कि वह किसी दूसरे लड़के से बात करती है। जिसके चलते उसने पिछले 5 जनवरी को पत्नी की हत्या कर दिया था।
आरोपी ने की थी लव मैरिज
आरोपी पवन सिंह ठाकुर पत्नी सती साहू से लव मैरिज किया था, इसलिए लड़की के मायके वाले बेटी से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। घटना के 2 महीने बीतने के बाद भी महिला के मायके वाले किसी तरह की खोजबीन नहीं किए। यहां तक कि, आसपास के लोगों को भी कोई भनक नहीं लगी थी। आरोपी काम के बहाने बाहर जाने का बोलकर बच्चों को गांव में अपने माता-पिता के पास छोड़ आया था।
पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि, पवन सिंह की पत्नी सती साहू मुंगेली के दाऊपारा की रहने वाली थी। करीब 10 साल पहले उनकी दोस्ती हुई थी। शादी के बाद से दोनों उसलापुर में रहते थे।
नकली नोटों का कारोबार, गिरोह का खुलासा कर सकती है पुलिस
बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी पवन सिंह ठाकुर के साथ उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट बनाने और मार्केट में खपाने का काम करते थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आज इस पर बड़ा खुलासा कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film